सोनभद्र

3 लाख की लूट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप प्रमुखपति सहित 4 पे मुकदमा दर्ज

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) 3 लाख की लूट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप प्रमुखपति सहित 4 पे मुकदमा दर्ज। बभनी पुलिस द्वारा युवक को जान से मारने की धमकी देने के साथ 3 लाख रुपये छीनने वाले आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। वेद प्रकाश यादव पुत्र राम सेवक यादव बड़ागांव वाराणसी ने पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया कि ब्लाक प्रमुख बभनी के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजन सिंह के ड्राइवर लकी सिंह,गनर धीरू सिंह व वीरू सिंह जो मेरे पूर्व परिचित है लोगो बताया कि ब्लाक में इंटरलाकिंग का काम आया है 3 लाख लेकर आओ ,राजन भैया उर्फ जितेंद्र कुमार सिंह ब्लाक बभनी मे काम दिला दुगा। श्रद्धा सबरी होटल राबर्टसगंज पहुचा। उक्त तीनों लोग श्रद्धा सबरी होटल पर मिले ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ राजन सिंह से मेरी बात करा कर मुझे गाड़ी में बैठा कर बभनी ले गए। पुनः राजेंद्र सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह से फोन से बात कराया राजन सिंह ने कहा पैसा उन्ही लोगो को दे दीजिए आवेदक ने राजन सिंह को बताया भैया मेरा रजिस्ट्रेशन करा कर काम एलाट करवा दीजिए तब मैं पैसा दूंगा इसके बाद इसके बाद तीनों लोगों ने कहा भैया बोले हैं पैसा हम लोगो को दे दो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे और गाड़ी में बैठा कर मारपीट कर मेरा 3 लाख छीन लिया। मै राजन सिंह उर्फ जितेंद्र कुमार सिंह के घर राबर्टसगंज गया अपना पैसा मांगा तो राजन सिंह ने गाली गलौज देते कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो पैसे के चक्कर में तुम्हारी जान भी चली जाएगी । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 160/2023 आईपीसी की धारा 420 504 506 394 व 120बी मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस जाच मे जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App