सोनभद्र

धुमा ग्राम प्रधान के गिरफ्तारी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के धुमा ग्राम के आजिविका समुह वह अन्य महिला धुमा पंचायत भवन परिसर एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिला रेखा देवी ने बताया कि धुमा ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव को पुलीस द्वारा गिरफ्तारी कर जेल भेजने का विरोध किया। और कहा कि विपक्षी लगातार प्रधान के खिलाफ झूठे मुकदमे कर जेल भेज रही है। वहीं किरण ने कहा कि राम प्रसाद यादव लगातार महिलाओं के हित व असहाय लोगों की मदद करते हैं गलत लोगों के खिलाफ रहते थे। जिसके कारण उनको शौचालय घोटाले में फर्जी फसाया जा रहा है। उन्होने कहा की दशहरा के बाद डीएम महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर उन्हें रिहा करने की मांग करेंगे। वहीं मजिस्ट्रेट जाच आख्या के अनुसार ग्राम पंचायत धुमा विकास खण्ड दुद्धी मे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत शौचालय निर्माण हेतु अवमुक्त की गयी धनराशि के सापेक्ष पूर्व प्रस्तुत सूची में 69 लाभार्थी बाहरी एवं डबल होने की दशा में ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव कर पात्र अन्य लाभार्थियों के शौचालय निर्मित कराया जाना पाया गया। शेष धनशशि को प्रधान एवं सचिव द्वारा ग्राम निधि 6 में जमा कर दिया गया है। शौचालय निर्माण हेतु अवमुक्त की गयी कुल धनराशि 9356352 के सापेक्ष शौचालय निर्माण एवं अवशेष धनराशि को ग्राम निधि 6 में जमा किया जा चुका है। जाच आख्या के अनुसार शौचालय निर्माण की धनराशि का वर्तमान समय में कोई वसूली एवं अन्य देयता शेष नही पायी गयी। और सचेत किया गया है कि भविष्य में ग्राम पंचायत में संचालित योजनाओ लानार्थीपरक योजनाओं में शारान द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्य कराया जाना युनिश्वित करे, यदि पुनः इसकी पुनरावृत्ति पायी जाती है तो उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 यथा संशोधित 1994 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कारवाई प्रारम्भ कर दी जायेगी, जिसके लिये आप व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे, के साथ शिकायती प्रकरण निक्षेपित किया है।इस मौके पर शारदा, सुनीता,लालती देवी,रेखा, समुंद्री देवी, पानपती देवी,कबुतरी देवी, फुलेश्वरी, कलावती, लीलावती,मंजरी, हिरृदया देवी,फुलपती देवी,समांती देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी, सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

विंडमगंज एसएचओ श्याम बिहारी ने बताया कि विभाग की तरफ से जाच मे दोषी मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कराया गया था। उसके बाद गिरफ्तार हुआ था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात