सोनभद्र

जिला क्रिकेट ट्राफी अंडर 16 क्रिकेट सीरीज मे सोनभद्र भदोही बनी सयुंक्त विजेता

सोनभद्र क्रिकेट परफारमेंस पाइंट अनपरा सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में अंडर 16 जिला क्रिकेट ट्राफी के पाँचवें वनडे में सीपीपी सोनभद्र ने एनएनएस क्रिकेट एकेडमी सुरियावां भदोही की टीम को 66 रनों से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर के संयुक्त विजेता बनी । पहला मैच बारिश होने के कारण रद्द हो गया था दूसरा, तीसरा भदोही ने जीता एवं चौथा वनडे सोनभद्र ने जीता एवं पाँचवें अंतिम मैच को सोनभद्र ने जीता । क्रिकेट अनपरा द्वारा अब तक 104 मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुके हैं । सोनभद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवरों में 197 रनों पर सिमट गई, जिसमें अरबाज़ ने 48 रन, शिवाजी ने 44, अर्पित ने 34 रन बनाए, भदोही की तरफ से कृष्णा ने 3 विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी भदोही टीम 46.5 ओवरों में 131 रनों पर सिमट गई जिसमे सिद्धार्थ ने 46 रन, शिवाजी ने 3 विकेट, आयुष हर्षित अर्पित ने 2-2 विकेट लिया। मैन आफ द मैच संयुक्त रूप से भदोही से कृष्णा एवं सोनभद्र से अर्पित गिरी हुए मैन आफ द सीरीज सोनभद्र के शिवाजी को रेंजर साइकिल दिया गया, बेस्ट बैट्समैन शिवाजी, बेस्ट बॉलर सोनभद्र के कप्तान आयुष, बेस्ट फील्डर सोनभद्र के देवांश, इमर्जिंग प्लेयर भदोही के शिवम को दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल ने संयुक्त विजेता टीम को पुरस्कृत किया। शशि यादव, विनय सिंह, आरिफ़ हुसैन, इसराइल अंसारी, हेमंत, श्रवण, विवेक, ऋषभ, अंशु आदि उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App