सोनभद्र

बालू लादने जा रही ट्रक आई करंट की चपेट में खलासी की हुई मौत

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा बिजौरा गांव में स्थित बालू साइट पर बालू लादने जा रही ट्रक बिजली की तार की चपेट आ गई जिससे ट्रक धू धू कर जलने लगा जब-तक कोई कुछ कर पाता ट्रक चला रहा खलासी बूरी तरह से चपेट आ गया जैसे ही पुलिस को सुचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल खलासी को एंबुलेंस की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया खलासी के जेब से मिले पहचान पत्र से ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम धर्मेंद्र पुत्र नरेश निवासी ग्राम सिकरी राजपूर थाना घोरावल है| घटना की बाबत बताया गया कि ट्रक का चालक सोनू निवासी मदाईन थाना जुगैल अपने खलासी धर्मेंद्र को बालू लादने के लिए ट्रक और पैसा देकर अपने घर चला गया चुंकि मौजूदा समय में बालू लादने के लिए भारी संख्या में ट्रकें आ रही हैं इसलिए सभी को नंबर से बालू लोडिंग कराया जा रहा है उसी क्रम में यह भी लाइन से चौरा बिजौरा मेन रोड से लाइन लगा कर अन्य ट्रकों के पिछे पिछे जा रहा था तभी गांव में सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल जिसका तार निचे झूल रहा था ट्रक उसके संपर्क में आ गया जिससे करंट ट्रक में आ गया और देखते ही देखते आग लग गई और खलासी उसकी चपेट में आ गया उधर घटना के बाद मौके पर जुगैल पुलिस के साथ ही चोपन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और काफी जद्दोजहद के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कारवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान