सोनभद्र

छात्र छात्राओ के बीच पहुच दिनेश प्रकाश पांडेय ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिया

शक्तिनगर/सोनभद्र छात्र छात्राओ के बीच पहुच दिनेश प्रकाश पांडेय ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिया। शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है तथा उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता कर संदिग्धों की चेकिंग कर आवश्यक हिदायत दिया जा रहा है। गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा विद्यालयों में जाकर विभिन्न प्रकार के खेलकूद व दौड़ कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें विजेता बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्द्धन किया गया तथा खेलकूद के माध्यम से बालिकाओं को छेड़खानी महिला सम्बन्धी अपराध महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया।

दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन शक्ति कक्ष पर बालिकाओ महिलाओं की गोष्ठी करके उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है । बिना कारण घूमने वाले लड़को शोहदो का चेकिंग किया जा रहा है। महिलाओं बच्चों के सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन के संबंध में चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत काशी विद्यापीठ शक्तिनगर में मिशन बच्चों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों 112 1090 1098 108 1076 1930 आदि के बारे में तथा गुड टच बेड टच के बारे मे दिनेश प्रकाश पांडेय द्वारा विस्तृत रूप से समझाया बताया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App