सोनभद्र

चोरी की आधा दर्जन बाइक के साथ 2 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर को अखिलेश मिश्रा ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ चोरी की आधा दर्जन बाइक के साथ 2 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर को अखिलेश मिश्रा ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे कोतवाली एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने दो शातिर बाइक चोर उदल सरोज पुत्र चन्द्रपाल सरोज निवासी खेतलपुर सिकरारा जौनपुर,गोरे उर्फ अमजद अली पुत्र हैदर अली निवासी बरईपार सिकरारा जौनपुर को सद्भावना पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे व निशानदेही पर 6 चोरी की बाइक बरामद किया गया। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 323/23 आईपीसी की धारा 411/413/414/419/420/467/468/471 मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 अखिलेश मिश्रा कोतवाली एसएचओ
2 राम प्रकाश यादव राज कालेज चौकी इंचार्ज
3 तारकेश्वर राय भण्डारी चौकी इंचार्ज
4 कांस्टेबल आनन्द निषाद
5 कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह
6 कांस्टेबल विजय प्रकाश
7 कांस्टेबल शुभम सिंह

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात