सोनभद्र

60 लाख के हेरोइन स्मैक के साथ चोपन डाला,मिर्जापुर निवासी 3 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) 60 लाख के हेरोइन स्मैक के साथ चोपन डाला,मिर्जापुर निवासी 3 तस्कर गिरफ्तार। सोनभद्र जिला से सटा सिंगरौली जिला से 3 तस्कर हुआ गिरफ्तार। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं बिक्री करने वाले अपराधियों खिलाफ कारवाई करने का निर्देश दिया गया था। बैढ़न पुलिस और विंध्यनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जिनकी संख्या 4 के करीब है, सफेद रंग की स्कार्पियो S-11 जिसका न UP64AQ5062 है। इलाहाबाद एवं डाला की तरफ से भारी मात्रा मे हेरोइन स्मैक लेकर बीजपुर के रास्ते बैढ़न की ओर आ रहे है। आनन फानन मे स्कार्पियो को ओरगाई रेण नदी बड़ी पुल के पास रोकने का स्थान चिन्हित किया गया बीजपुर तरफ से स्कार्पियो आता दिखाई दिया। रास्ते में तत्समय उपलब्ध अवरोध स्थापित कर घेराबंदी कर रोका गया जो कि वाहन का चालक वाहन को बंद कर वाहन की चाभी निकालकर वहां अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी से कूद गया तथा पुलिस की मुस्तैदी के कारण 3 बदमाश मिला।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपना नाम आदित्य रंजन पिता विजय रंजन,संदीप शर्मा पिता श्याम मोहन शर्मा दोनों निवासी डाला चोपन एवं दिलीप पांडेय पिता राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम तिखोर थाना लालगंज मिर्जापुर का होना बताये तथा गाड़ी से कूदकर भाग गए बदमाश के संबंध मे पूछा गया तो बताया कि राजवीर पाण्डेय उर्फ चुण्डी उर्फ वाजिद खान उर्फ नबाब खान निवासी इलाहाबाद होना बताया। स्कार्पियो वाहन की तलाशी ली गई तो दौरान तलाशी के वाहन के अंदर से वाहन के अंदर से 1,30,000 रूपए नगद एवं 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।

हेरोइन स्मैक के संबंध मे पूछताछ करने पर बताया कि इलाहाबाद से खरीदकर बेचने के लिए बैढ़न आ रहे थे। आरोपी के द्वारा कई सालों से बैढ़न अनपरा आदि स्थानों पर हेरोइन स्मैक की सप्लाई करते थे। हेरोइन का कीमत 60 लाख बताया जा रहा है। पूर्व मे भी फरार आरोपी से 500 ग्राम हेरोइन स्मैक उत्तर प्रदेश पुलिस बरामद किया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App