सोनभद्र

प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष आर पी सिंह, महामंत्री गोविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष दरोगा यादव बने

अनपरा/सोनभद्र अनपरा प्रेस क्लब का हुआ गठन। सर्व सम्मति से अध्यक्ष आर पी सिंह चयनित किए गए। महामंत्री पद पर गोविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष दरोगा देव यादव, कोषाध्यक्ष रंग बहादुर यादव और मंत्री पद पर विक्रम सिंह सोढ़ी सर्वसम्मत से चुने गए। इससे पूर्व अनपरा तापीय परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस के कांफ्रेंस हाल में 20 से अधिक पत्रकारों की उपस्थिति में नियमानुसार अनपरा प्रेस क्लब के पदाधिकारियो के चुनाव की प्रक्रिया बनाई गई। वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में जेपी सिंह और अजय द्विवेदी ने चुनाव संपन्न कराया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए आरपी सिंह के नाम पर सहमति बनी। गोविंद मिश्रा भी निर्विरोध महामंत्री चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष दरोगा देव यादव, कोषाध्यक्ष रंग बहादुर यादव और मंत्री विक्रम सिंह सोढ़ी सर्व सम्मति से चुने गए। 2 घंटे चले इस कवायत में सभी पत्रकारों ने आपस में मिलजुल कर रहने और क्लब को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जीत के बाद उत्साहित पदाधिकारियो ने अनपरा परिक्षेत्र में पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहने की बात दोहराई। बताते चलें कि सोनभद्र जिला मुख्यालय के बाद अनपरा जनपद में पत्रकारों का दूसरा सबसे अधिक समूह वाला स्थल है। जीत के बाद अध्यक्ष आरपी सिंह को क्लब के सदस्यों ने फूल माला से लाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर पी सिंह ने पत्रकारों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए परिक्षेत्र में एक अलग मापदंड स्थापित करने पर जोर दिया, कहा की पत्रकार अपने कार्यों के प्रति जितने समर्पित रहेंगे समाज में उनकी इज्जत उतनी ही अधिक रहेगी। इस अवसर पर चंद्रमौली मिश्रा, रोशन शर्मा, संजय सिंह पन्ना, उमेश सिंह, विशाल जायसवाल, सागर शर्मा, शत्रुघ्न वर्मा, नौशाद अन्सारी,विजय विश्वकर्मा, , मृत्युंजय ठाकुर, अरमान खान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात