सोनभद्र

हनुमान मंदिर पर दीपावली पर्व पर लगने वाले मेला की तैयारियो को लेकर बैठक हुआ

अनपरा/सोनभद्र उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बार्डर पर स्थित हनुमान मंदिर पर दीपावली पर्व पर लगने वाले मेला की तैयारियो को लेकर एक बैठक सोमवार को मंदिर प्रांगण मे आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अंजनी संत ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अंजनी संत ने कहा कि मेला की ऐसी व्यवस्था हो कि किसी भी भक्त को हनुमान जी का दर्शन पूजन करने मे कोई दिक्कत ना हो l सभी लोग श्रद्धा भाव से मेले की तैयारी मे जुट जाये।
दिल से हो। अंजनी संत ने अजय पाण्डेय को मेला प्रभारी का दायित्व सौपा। सभी के सहमति से यह तय हुआ कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसके लिए मेले की सुरक्षा व्यवस्था सँभालने वाले पुलिस के जवानो को रहने खाने की कोई दिक्कत ना हो साथ ही मेले से आने वाली आमदनी को मंदिर की साफ सफाई और सुंदरीकरण मे खर्च किया जायेगा। दशाराम यादव ने कारवाई रजिस्टर पर सभी के सुझावो को लिखा तथा कहा कि हुनमान जी के दर्शन के लिए चार राज्यों से दर्शनार्थी आते है जिनकी सुविधाओं के लिए मंदिर समिति तन मन धन से समर्पित है l अंत मे तय किया गया कि मदिर की पुरानी समिति ही कार्य करेगी संरक्षक मंडल की भूमिका अहम होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात