सोनभद्र

आजमगढ मे दम्पत्ति की हत्या कर डकैती करने वाला कुख्यात 50 हजार का इनामिया लुटेरा को एसटीएफ के ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुंबई से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ आजमगढ मे दम्पत्ति की हत्या कर डकैती करने वाला कुख्यात 50 हजार का इनामिया लुटेरा को एसटीएफ के ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुंबई से किया गिरफ्तार। एसटीएफ को आजमगढ के निजामाबाद मे 25 जून को दम्पत्ति की निर्मम हत्या कर डकैती करने वाले कुख्यात गिरोह का 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित लुटेरा हारिश उर्फ छोटू पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मुडियार फूलपुर आजमगढ को पनवेल रेलवे स्टेशन के पास नवी मुम्बई से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से फरार पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुक्रम में ज्ञानेन्द्र सिंह एसटीएफ फील्ड इकाई, वाराणसी के नेतृत्व में टीम गठित करते हुये अभिसूचना संकलन की कारवाई किया जा रहा था। अभिसूचना संकलन के क्रम में एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की टीम मुम्बई में मौजूद थी कि विश्वस्त सूत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ कि 50 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी हारिश उर्फ छोटू उपरोक्त पनवेल रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है इस सूचना पर एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी टीम द्वारा विश्वस्त सूत्र द्वारा बताये गये स्थान पनवेल रेलवे स्टेशन के पास पहुचकर हारिश उर्फ छोटू उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हारिश उर्फ छोटू से पूछतांछ एवं अभिसूचना संकलन से ज्ञात हुआ कि हारिश उर्फ छोटू का एक गैंग है। इसके द्वारा अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर आजमगढ, जौनपुर, वाराणसी, अम्बेडकरनगर व आस पास के जिलो में लूटपाट सहित हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इसके विरूद्ध 3 दर्जन मुकदमा दर्ज है। 25/26 जून की रात्रि में आजमगढ के निजामाबाद क्षेत्रान्तर्गत विश्वनाथ व इनकी पत्नी शनिचरी देवी निवासी परसा (क्यामुद्दीनपुर) रेलवे लाइन के किनारे स्थित अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात्रि में हारिश उर्फ छोटू अपने गैंग के साथ डकैती के नियत से वहा पहुच तथा उक्त दम्पत्ति का हाथ पैर काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी तथा घर में रखे हुये एवं दम्पत्ति द्वारा पहने हुये आभूषण लूटकर लेकर चले गये थे। विवेचना से हारिश उर्फ छोटू व इसके गैंग का नाम प्रकाश में आया था। इसके कई साथी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। हारिश उर्फ छोटू घटना के बाद से मुम्बई आकर छिपकर रह रहा था। आज ये पनवेल रेलवे स्टेशन के पास किसी से मिलने आया था कि एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App