सोनभद्र

आओ खोजे अपनी सरकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने का संदेश

पुलिस और बनवासी सेवा आश्रम ने म्योरपुर में आयोजित कराया कार्यक्रम

समाज और देश को नुकसान पहुंचा रहा है नशा और गुटखा

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित खेल मैदान में शनिवार की शाम सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम और म्योरपुर पुलिस के संयुक्त आयोजन में नशा मुक्ति और आओ खोजे अपनी सरकार नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन मिशन समृद्धि चेन्नई के सहयोग से किया गया।जिसमे स्थानीय प्रशिक्षित कलाकारों ने शराब,गुटखा,सिगरेट से होने वाले आर्थिक,शारीरिक ,सामाजिक पारिवारिक नुकसान को नाटक और गीत के जरिए इसे छोड़ने और दूर रहने का संदेश दिया।वही आओ खोजे अपनी सरकार मंचन के जरिए ग्राम पंचायतों के अधिकार और कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया की ग्राम सभा और ग्राम पंचायत क्या है साथ ही बताया गया कि पंचायत खुद अपने आप में तीसरी सरकार है जिसे गांव के विकास और कार्य का निर्णय लेने का अधिकार है।नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया गया कि गांव के छोटे मोटे झगड़े गांव में मिल बैठ कर निपटाया जाए जिससे भाई चारा कायम रहे।ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि नुक्कड़ नाटक समाज को जागृत करने का बढ़ा माध्यम है जो दिल दिमाग तक असर करता है।उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह के नुक्कड़ नाटक और गावो में हो इसकी व्यवस्था कराने का प्रयास करेंगे।उन्होंने बनवासी सेवा आश्रम के इस अभियान की सराहना की।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज देश का बड़ी आबादी नशा के कारण बर्बाद हो रहा है समाज और देश को नुकसान पहुंच रहा है।शराब के कारण महिलाए प्रताड़ित की जा रही है।इस पर जागरूकता से ही छुटकारा पाया जा सकता है।उन्होंने नाटक मंडली का आह्वान किया कि वे 1090, और 1076, महिला सुरक्षा, आदि पर भी नाटक प्रस्तुत करे।जिससे महिलाए अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति सजग हो सके।साथ ही नुक्कड़ नाटक को रामलीला मच पर भी प्रस्तुत करने का आयोजको से आग्रह किया। कार्यक्रम के संयोजक देव नाथ सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया की पांच ब्लॉक के 41 गावो में नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया।इस दौरान 50 से ज्यादा लोगो ने शराब छोड़ने का संकल्प लिया।मौके पर दीपक सिंह,सुजीत,सिंहअमरकेश सिंह,जीत सिंह खरवार,सुधीर कुमार,शिव नारायण, अशोक सिंह, कृष्ण कुमार,सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App