सोनभद्र

चोपन कनहरा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह नेताम की अध्यक्षता में बैठक हुआ

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन ग्राम सभा कनहरा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह नेताम की अध्यक्षता में ओबीसी, एससी, एसटी की सामूहिक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सेतराम केसरी जी ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता जी के साथ में उपस्थित रहे।
जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सेतराम केसरी जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार हमारे दलित पिछड़े एवं आदिवासियों को आरक्षण नहीं देना चाहती है माननीय श्री राहुल गांधी जी ने सरकार से आग्रह किया कि जातिगत जनगणना कराकर संख्या के हिसाब से उनको आरक्षण दिया जाए और हमारे ओबीसी ,एससी , एसटी के लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन उसपर सरकार नहीं सुन रही है। माननीय राहुल गांधी जी ने कहा है कि अगर यह सरकार आरक्षण नहीं देती है तो हमारी सरकार जब आएगी तो हम जातिगत जनगणना करा करके ओबीसी एससी एसटी के लोगों को आरक्षण देने का काम करेंगे साथ ही श्री सेतराम केशरी ने कहा कि अब हम ओबीसी, एससी , एसटी के लोगों को संगठित होने की जरूरत है अगर अब नहीं संगठित हुए तो फिर कभी संगठित नहीं हो पाएंगे और अपना अधिकार लेने से वंचित रह जाएंगे । वहीं ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता जी ने कहा की पिछड़े , दलित , आदिवासियों के ऊपर महंगाई लाद कर परेशान कर रही है। अगर हम ओबीसी एससी एसटी के लोगों को आरक्षण लेने का पूरा अधिकार है जिससे हमारे बाल बच्चो का भविष्य बन सके जिससे हमारे पिछड़े , दलित, आदिवासियों के बच्चे आगे बढ़ सके आगे बढ़ सके। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष सिंह नेताम ने कहा कि आज भाजपा सरकार किसी की नहीं सुनती है और बोलने पर बुलडोजर का सहारा लेती है लेकिन हम इस बुलडोजर से डरने वाले नहीं है हम अपना अधिकार लेकर के रहेंगे वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चोपन के उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गौड़ जी ने कहा कि सिलेंडर महंगा हो गया भाजपा सरकार हम आदिवासियों ओबीसियों एवं दलित लोगों के ऊपर अत्याचार बरसा रही है, कहीं जमीन की खुदाई कर रही है तो कहीं जमीन से बेदखल कर रही है लेकिन हम इसके अत्याचारों से नहीं डरेंगे हम लड़ेंगे और लड़कर दिखाएंगे और इस बार कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे वहीं पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के न्याय पंचायत अध्यक्ष बिंदु भारती जी ने कहा की जो हम दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है, उत्पीड़न हो रहा है अपने समाज को हम संगठित करेंगे और भाजपा सरकार जो बंटवारे की राजनीति करती है उसे खत्म करके हम उनका सहयोग लेकर माननीय राहुल गांधी जी ने जो सपना सजोया है कि जातिगत जनगणना कराकर उनका अधिकार दिलाने के लिए हम उनका सहयोग करेंगे इसलिए आप सभी एकत्रित होकर हमारा सहयोग कीजिए।
कार्यक्रम में विश्वनाथ पनीका, लवलेश कुमार पनिका, सतानंद, राजकुमार, ललित कुमार पनिका, रामबरन पनीका , जुबेर आलम, बिरकेश्वर पनीका, राजेंद्र जायसवाल, मदन लाल जायसवाल, प्रभु नारायण, भाई लाल, अरविंद कुमार गुप्ता, राम अवध, पिंटू , आशीष गुर्जर, बाबुंदर गुर्जर के साथ सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App