सोनभद्र

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल टोला बुट्टी में तालाब के किनारे खेलते समय दो बच्चों कि डुबने से मौत हो गई। शनिवार को बुट्टी टोला में दो बच्चे रंगीला पुत्र अरविंद उम्र लगभग चार वर्ष निवासी ग्राम पंचायत जुगैल टोला बुट्टी और गांधी पुत्र पतिराज उम्र तीन वर्ष निवासी ग्राम पंचायत जुगैल टोला बुट्टी घर से लगभग 50 मीटर दूर खेलते समय तालाब फिसल कर गिर गए कुछ देर बाद ग्रामीणों ने देखा कि बच्चे नहीं हैं तो ग्रामीणों ने आस पास खोज बीन किए फिर तालाब में ग्रामीणों द्वारा पानी में खोजा गया लगभग एक घंटे के बाद कर कड़ी मशक्कत से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी ग्रामीणों द्वारा प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव को सूचना दी गई मौके पर पहुंच कर जुगैल पुलिस को सूचना दिए। सुचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस दर्दनाक हादसे से पुरे गांव में मातम फैल गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान