सोनभद्र

पावर और धन बढ़ने से होता है अहंकार का जन्म ……दिनेश चंद्रा

सत्य हमारे अंदर है उसे अहसास करे तो सारा क्लेस मिट जायेगा

अमेरिका में बसे भारत वंशी ने आश्रम कार्यकर्मो का जाना हाल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महा कक्ष में आयोजित कार्यकर्ता विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अमेरिका के परवासी भारतीय और इंजीनियर दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा है कि धन और पवार का सही उपयोग ना होने पर अहंकार का जन्म होता है वह आम मनुष्य से लेकर देश और विदेश सब जगह की स्थिति एक है। कहा कि हम सब एक है का नारा देते है तो हमे अपने दोनो हाथो के दर्द और गलतियों को महसूस कर उसे माफ करने की जरूरत है कहा जब हम एक हाथ से हथौड़ा चलाते हुए दूसरे हाथ पर भूल कर मार देते है तो पहले हाथ को सजा नही देते ना सोचते है कि सजा दे।उसी तरह हमे भाई चारा की नीव को मजबूत करना होगा। और प्यार का बीज बोना होगा।इसके पूर्व मिशन समृद्धि और ग्राम निर्माण से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रधान तथा सदस्यों ने अपने कार्य अनुभव रखा।और क्षेत्र में वन सरंक्षण,ग्राम सभा की मजबूती, जैविक कृषि से स्वावलंबन,स्वम सहायता , माहिलाओ की भागी दारी और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ।युवाओं के सोच में बदलाव और खुद के प्रयास से रोजगार की जानकारी दी गई।शुभा बहन ने आश्रम कार्यकर्मों और उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया की आश्रम का हमेशा सोच रहा है की लोगो का आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हो और लोगो में भाई चारा बड़े।विमल भाई ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।मौके पर ग्राम प्रधान मंजू देवी,देव नाथ सिंह,यश्वी पांडेय, रमेश यादव,नरेश राम सुंदर, अशोक, रामचंद्र, संगीता ,नीरा देवी, देव मुनि, बेचन ,कैलाश, रघुनाथ , कमला,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App