सोनभद्र

रेलवे ट्रैक पर हत्या का हुआ खुलासा अवैध संबंध बनाने, पुलिस द्वारा कारवाई न किये जाने पर किया हत्या पति पत्नी गिरफ्तार

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) रेलवे ट्रैक पर हत्या का हुआ खुलासा अवैध संबंध बनाने, पुलिस द्वारा कारवाई न किये जाने पर किया हत्या पति पत्नी गिरफ्तार। हत्या विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 13 सितंबर की रात्रि क जोरूखाड गाव मे रेलवे ट्रैक पर कटी हुई अज्ञात युवक शव की पहचान विंडमगंज पुलिस ने इरशाद आलम पुत्र मुर्तुजा हुसैन निवासी ग्राम कधवान थाना नगर ऊंटरी झारखंड के रूप मे किया है। घटना मे एक नया मोड़ आया है इस बात का खुलासा किया है कि प्रेम प्रसंग मे युवक की हत्या की गई थी हत्या के पूर्व नींद की गोली खिलाकर टागी व चाकु से दोनो हाथ पैर काटकर रेलवे ट्रैक पर रख कर दुर्घटना मे मौत की कोशिश हथियारों ने की थी। हत्या का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने अथक प्रयास के बाद आज ग्राम कधवान थाना नगर ऊंटरी जिला गढ़वा राज्य झारखंड निवासी जाकिर अंसारी पुत्र बकरीदु अंसारी व साईमा बीवी पत्नी जाकिर अंसारी को गिरफ्तार कर धारा 302, 201 के तहत सक्षम न्यायालय भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते एक पखवारा पूर्व थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरूखाड गांव के बग्धारी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का छत क्षत विक्षत शव मिला था। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का अथक प्रयास किया था परंतु पहचान नही होने पर शव को जिला मुख्यालय भेज दिया गया था। शव के पहचान हेतु प्रचार प्रसार करने पर झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत नगर ऊंटरी थाना के ग्राम कधवन निवासी मुर्तुजा हुसैन ने अपना पुत्र इरशाद आलम के रूप मे किया। शव को अपने साथ लेकर ले जाकर अंतिम संस्कार करने के पश्चात बीते 22 सितंबर को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जाकिर अंसारी पुत्र बकरीदु अंसारी व उसकी पत्नी साईमा बीवी के द्वारा मेरे लड़के की हत्या करके ट्रेन से काटने का रूप देने की कोशिश किया है जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने तत्परता दिखाते हुए उक्त मामले का खुलासा करने के दौरान जाकिर अंसारी व साईमा बीवी को थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसके ससुराल देवडी ग्राम पंचायत से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि हत्या में लिप्त उक्त दोनो पति पत्नी ने यह जुर्म कबूल किया कि इरशाद आलम पुत्र मूर्तिजा हुसैन हमारी बीवी के साथ छेड़खानी व अवैध संबंध बनाने का बार बार प्रयास करता था तथा अवैध संबंध न बनाने की दशा में जान से मारने की भी धमकी दिया करता था। जिसके सापेक्ष में नगर उटारी झारखंड थाने में भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया था परंतु कारवाई में देर होने के कारण उक्त इरशाद आलम के डर से हम दोनों पति पत्नी विंडमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवडी अपने ससुराल चले आये थे, यहा आने के बाद भी वह हम लोगों का पीछा नही छोड़ा जिससे तंग आकर हम दोनों पति-पत्नी ने यह निर्णय लिया कि बीते 12/13 की रात उसे बुलाकर खाने में नींद की गोली खिलाने के पश्चात दो टांगी एक चाकू से उसके दोनों पैर और दोनो हाथ काटकर एक बोरे मे भरने के बाद अपने घर से लगभग 6 किलोमीटर दूर जोरूखाड ग्राम पंचायत में रेलवे ट्रैक पर फेक दिया ताकि हत्या का दूसरा रूप दिया जा सके। आज उक्त दोनो को धारा 302, 201 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके न्यायालय को भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी, आलोक मिश्रा व महिला कांस्टेबल ममता यादव मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App