सोनभद्र

ऊर्जांचल नागरिक मंच ने अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

अनपरा/सोनभद्र अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित गांधी उपवन मे ऊर्जांचल नागरिक मंच द्वारा एक बैठक कर अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पंचायत को चारागाह समझने वाले जन प्रतिनिधि, अधिकारी और सविदाकारो को चेताया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत अनपरा में सरकारी धन की जमकर बंदरबाट चल रही है। निम्न गुणवत्ता के कार्यों की भरमार है। जनता की शिकायतों को नगर पंचायत के जिम्मेदार सुनना नही चाहते है। आलम यह है कि एक तरफ से सड़क बन रही है तो दूसरी तरफ से उखड़ने लग रही है। नालियों के जाम होने के कारण हल्की सी बरसात में जगह जगह जलजमाव हो जा रहा है घरों में नालियों का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है।संक्रामक रोगों की भरमार है परंतु ना ही कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है और ना ही दवाओं का छिड़काव हो रहा हैl महंगी महंगी मशीनें जंग खा रही है। इस दौरान ऊर्जांचल नागरिक मंच के विस्तार के लिए हर वार्ड से दस महिला पुरुष को जोडे जायेगे जो समस्याओं को उजागर करते हुए उसके निस्तारण सहित 15 दिन बाद अगली बैठक में नगर पंचायत का घेराव और अभी तक के विकास कार्यों का लेखा जोखा सार्वजनिक करने की मांग रखेंगे। बैठक में जिला संविदा श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल व निलाय फाउडेशन के पदाधिकारी सुनील पटवा ने ऊर्जांचल नागरिक मंच को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, दीपक सिंह, दारोगा यादव, जगदीश साहनी, विनोद गुप्ता, बबलू श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश दूबे, वी के सिंह, मोहम्मद फुलील, अंगिरा प्रसाद, शशि पांडेय, मुकेश गोयल, इम्तियाज शेख, उपेंद्र सिंह, सभासद जानी, रंजन सहित दर्जनों लोग मौजुद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी।
Download App