सोनभद्र

भारत ने मनवाया अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) चंद्रयान 3 की सफलता के बाद जी-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। भारत ने इस समिट में अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।
उक्त बातें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मन की बात के 105वें एपिसोड में कहा। इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जर्मनी की 21 वर्षीय भारतीय संगीत प्रेमी कैसमी, कर्नाटक के होयसेड़ा मंदिरों, उत्तराखंड के युवाओं द्वारा प्रारंभ की गई घोड़ा लाइब्रेरी, हैदराबाद की 11 वर्षीय आकर्षणा सतीश के द्वारा प्रारंभ की गई लाइब्रेरी, संभल में 70 गांव द्वारा सोत नदी के पुनर्जीवन का कार्य, पश्चिम बंगाल की शकुंतला सरदार द्वारा साल के पत्तों पर सिलाई, कढ़ाई के कार्य की चर्चा के साथ साथ आने वाले त्योहारों में लोकल फॉर वोकल का मंत्र अपनाते हुए भारत में बने सामानों की खरीदारी करने का आग्रह किया। इस मौके पर मन की बात कार्यक्रम को आयोजित करने वाले रेणुकूट के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सदैव इस देश की भावनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करते रहते हैं। जो इस देश हर व्यक्ति को आकर्षित करती है वास्तव में यह हर देशवासियों के मन की बात रहती है। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश गुप्ता,आशीष मिश्रा, अंबुज पांडे, विशाल रघुवंशी, राहुल मिश्रा, सोनू सिंह, राकेश सिंह, सविता सिंह, रितिक पांडे, राहुल शर्मा , कृष्णा विश्वकर्मा, राज मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता एवं नगर वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक
Download App