सोनभद्र

कीड़ा युक्त चावल के खिलाफ आइपीएफ ने डीएम को भेजा पत्र

● तत्काल कार्रवाई की मांग

म्योरपुर सोनभद्र। ब्लाक में खाद्यान विभाग द्वारा वितरित किये जा रहे चावल व गेहूॅ में कीड़ा होने के संबंध मे कार्यवाही हेतु आज जिला अधिकारी सोनभद्र को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने पत्र भेजा है। आइपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका और मजदूर किसान मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड द्वारा भेजे पत्र में कहा गया कि म्योरपुर ब्लाक के विभिन्न गांव में सरकारी कोटे की दुकानों से इस माह वितरित किये जा रहे चावल में बड़े पैमाने पर कीड़ा है और गेहूॅ सड़ा हुआ व घुन लगा हुआ है। इस खाद्यान्न को खाने से लोग बड़े पैमाने पर बीमार पड़ेगें। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में म्योरपुर ब्लाक के बेलहत्थी ग्राम पंचायत में हैजा, डायरिया, चेचक के कारण बच्चों की मौंतें हुई हैं जिसे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही भी की है। इस संबंध में ब्लॉक के खाद्य अधिकारी ने कहा कि ऊपर से इसी तरह का खाद्यान्न आ रहा है इसलिए इसमें वह कुछ भी नहीं कर सकते यही खाद्यान्न वितरित होगा। ऐसी स्थिति में डीएम से निवेदन किया गया कि वितरित किए जा रहे कीड़ा युक्त गेहूं व चावल को वापस मंगा कर खाने योग्य गेहूं और चावल वितरित करने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को निर्देशित करने का कष्ट करें ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App