सोनभद्र

छात्रों से भरी टेम्पू पलटी, कई छात्राएं हुई गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में टेम्पू पलटने से कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी इलाज जारी है। शनिवार की सुबह जीजीआईसी में पढ़ने वाले दर्जनों छात्राएं रोजाना की तरह भट्ठी मोड़ गुलालझरिया से टेम्पू पकड़कर दुद्धी जा रही थीं। दुद्धी से तीन किमी दूर सामने से एक अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने में टेम्पू चालक सड़क किनारे पलट दिया। जिसमें दर्जनों सवार छात्राएं बुरी तरह से जख्मी हो गईं। टेम्पू पलटते ही चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा सुशीला 14 पुत्री दीनानाथ, निमु 15 पुत्री भूपेन्द्र निवासी झारोखुर्द, प्रियंका 15 पुत्री राजेश, अंजली पुत्री जीतसिंह निवासी डूमरडीहा के छात्रों का उपचार किया जा रहा है। सुशीला की को ज्यादा चोट लगने की जानकारी दी जा रही है। चालक लालमन ने बताया कि छात्रों को प्रतिदिन की तरह जीजीआईसी में पढ़ने वाले छात्रों को भठ्ठी मोड़ से दुद्धी लेकर जा रहे थे। तभी डूमरडीहा गांव में पहुँचते ही सामने से अनियंत्रित बाईक सवार को बचाने में बाएं ओर खाई में गई। जिससे टेम्पू पलट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App