सोनभद्र

बमबारी की घटना मे 20 वर्ष से फरार वांछित दो हार्डकोर नक्सलियों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) नक्सली संगठन पीपुल्सवार ग्रुप द्वारा थाना कोन क्षेत्र में वर्ष 2003 में बमबारी की घटना की गयी थी जिसमें कुछ लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये थे । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 27/2003 धारा 307, 336, 435, 427, 504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में 2 नक्सली छोटेलाल पुत्र जमुना निवासी ग्राम बांकी, थाना मांची, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 वर्ष, आदित्य पुत्र डेमन निवासी तिलोखर, थाना चिडतिया, जनपद रोहतास बिहार उम्र लगभग 35 वर्ष काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिसपर माननीय न्यायालय द्वारा दोनो नक्सलियों के विरुद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित थी ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य व वांछित नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक-17.09.2023 को थाना कोन पर गठित पुलिस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम के क्रम में उक्त बमबारी की घटना में वांछित 02 नक्सलियों 1. छोटेलाल पुत्र जमुना निवासी ग्राम बांकी, थाना मांची, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 वर्ष 2. आदित्य पुत्र डेमन निवासी तिलोखर, थाना चिडतिया, जनपद रोहतास बिहार उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गयी तो बताया कि हम लोग पीपुल्सवार ग्रुप नक्सली संगठन से जुड़े हुए है जिसके मुखिया कामेश्वर बैठा है । हम उक्त संगठन के सक्रिय सदस्य है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमरजीत चौहान, थाना कोन, सोनभद्र ।
2. उ0नि0 श्री उदयभान राव, चौकी प्रभारी बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 श्रीकान्त राय, चौकी प्रभारी पोखरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 त्रिभुवन प्रसाद, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 पन्नालाल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
6. का0 अशोक कुमार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
7. का0 सतीश कुमार थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App