सोनभद्र

25 लाख के हेरोइन के साथ 3 अंतर्जनपदीय तस्कर को देवेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी,सर्विलांस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र 25 लाख के हेरोइन के साथ 3 अंतर्जनपदीय तस्कर को देवेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी,सर्विलांस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मुखबिर की सूचना पर करमा एसएचओ देवेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी,सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 3 आरोपी को प्लास्टिक की तीन थैलियों में 225 ग्राम हेरोईन,2 बाइक,90 हजार के साथ गनेशपुर तिराहा करमा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। हेरोइन का कीमत 25 लाख बताया जा रहा है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे लोग लखनऊ व बाराबंकी से हेरोईन खरीदकर मिर्जापुर के अलावा रेणुकूट, शक्तिनगर तथा सिंगरौली मे बेचते हैं, उन लोगों के पास से जो पैसे मिले हैं वे हेरोईन बिक्री के पैसे है जिसे आपस में बांट लेते है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
01. श्याम बाबू सोनकर पुत्र स्व0 राजकुमार, निवासी ग्राम भीटी, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 26 वर्ष ।
02. गोलू उर्फ संजय सोनकर पुत्र गुड्डू सोनकर, निवासी विसुन्धरपुर, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 22 वर्ष ।
03. सिद्धार्थ सोनकर पुत्र रायचन्द, निवासी शाहपुर चौसा, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 21 वर्ष ।

गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम
1. निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र ।
2. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
3. व0उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0जगदीश मौर्या, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, हे0का0 सतीश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव, स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र ।
6. हे0का0 वीरेन्द्र सिंह, हे0का0 बृजेश यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App