सोनभद्र

पति ने अपनी ही पत्नी पर डंडे से पीट पीट कर किया लहूलुहान अरोपी फरार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी)

-पत्नी को डंडे से पीट पीट कर किया लहूलुहान हुआ फरार

-डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी पत्नी को मायके में पति द्वारा किया जा रहा था प्रताड़ितम्योरपुर स्थानीय कस्बा के सटे खण्ड विकास कार्यालय के पीछे रविवार को रात्रि करीब 11 बजे के आस पास एक महिला को उसके पति ने सर पर लाठी डंडे से वार कर लहूलुहान कर फरार हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडडीह ग्राम पंचायत स्थित बंधा के नीचे जगदीश पुत्र शोभनाथ अपने पुत्री तारामती का विवाह करीब ढेर वर्ष पहले बभनी थाना क्षेत्र के दुमरहर गांव में किया था शादी के कुछ महीने बीतने के बाद ही तारा मति को दहेज के लिये प्रताड़ित किया जाने लगा था तारा मति द्वारा 1 वर्ष मारपीट बर्दाश्त करने हुए ससुराल में बिताया गया अत्याचार जब हद से ज्यादा हो गया तो तारा मती ससुराल से करीब छः माह पहले अपने मायके आ गयी रविवार को दुमरहर से करीब दस की सँख्या में ससुराल के लोग आ कर तारामती को ससुराल जाने के लिये दबाव बना रहे थे तारामती ने कहा था कि मैं ससुराल नही जाउंगी अगर गयी तो मेरा हत्या हो जाएगा पंचायत का फैसला तारा मति के पति विश्वनाथ उर्फ बबलु पुत्र शिव बरन निवासी दुमरहर थाना बभनी को इतना नागवार गुजरा की रात में कहि छिप कर मौका पा गहरी नींद में सो रही तारा मति के सर पर लाठी से वार कर लहूलुहान कर फरार हो गया तारामति की भाभी अनारकली ने बताया कि हम लोग अपने कमरे में सोए थे जब ननद आवाज की तो हम लोग उठ आंगन में आये तो पत्नी डण्डा फेक कर भागने लगा ननद बेसुन्ध पड़ी हुई थी,तारा मति के लहुरी मा मान कुँवर ने बताया कि रविवार को ससुराल से करीब 10 की संख्या में लोग आए थे और तारा मति को ससुराल ले जाने का दबाव बना रहे थे तारा मति ने मना कर दिया आदिवासी समाज के नियम के अनुसार पंचायत कर रहे लोगो को दो दो बोटल दारू के लिये पैसा दिया गया 4 बजे के आस पास सभी ससुराल के लोग वापस चले गए लेकिन पति को पत्नी का पंचायत का फरमान न मानना इतना बुरा लगा कि रात में मौका देख पत्नी को मौत के घाट उतार दिया घायल पड़ी तारामती को रात में ही म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया जहाँ हालात गंभीर देखते हुए तारामती को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया जिलाअस्पताल में इलाज के दौरान तारामती की मौत हो गयी ग्राम प्रधान सुरेंद्र चन्द्रवँशी द्वारा म्योरपुर थाने को सूचना दे दिया गया म्योरपुर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार