सोनभद्र

खुशखबरी-अभिषेक जायसवाल का हुआ पीसीएस जे में सलेक्शन

सबसे पहले एसबीएन लाइव पर

दुद्धी कस्बे में खुशी का माहौल

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कस्बे के सटे गांव मलदेवा निवासी अभिषेक जायसवाल का उत्तर प्रदेश पीसीएस जे में चयन होने से स्थानीय कस्बा में हर्ष का माहौल है। अभिषेक जायसवाल मौजूदा परिवार में एक भाई ग्राम प्रधान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अभिषेक जायसवाल 30 अगस्त 23 में उत्तर प्रदेश के पीसीएस जे में क्वालीफाई की। बताना मुनासिब होगा कि पेशे से टेंट व्यवसायी नवल किशोर जायसवाल मलदेवा गांव में रहकर व्यापार करते हैं। बच्चों की परवरिश में कठिन तपस्या की है। बच्चो में बड़ा बेटा नवीन जायसवाल दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। दूसरा लड़का निरंजन जायसवाल दूसरी बार गांव में ग्राम प्रधान का प्रतिनिधित्व कर रहे है। तीसरा बेटा शशांक जायसवाल बैंगलोर में इंजीनियर है। जबकि छोटा बेटा महज 23 साल की उम्र में पीसीएस जे में सलेक्शन हुआ है। जबकि अभिषेक की शिक्षा दीक्षा कक्षा 1 से आठ तक कि पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी 9-10 जीआईसी दुद्धी 11-12 दिल्ली, लॉ की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय, शिमला एवं एलएलएम की पढ़ाई फिलहाल बीएचयू वाराणसी से कर रहे हैं। बुधवार को रिजल्ट घोषित होने के साथ अभिषेक जायसवाल ने एक और सफलता अर्जित करके जायसवाल परिवार के सफलता के मुकुट में एक और मणि जड़ दिया। अभिषेक ने बताया कि मां बाप का आशीर्वाद हमारी कामयाबी का मुख्य राज है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान