सोनभद्र

जिला प्रशासन से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल, सीएम के नाम संबोधित हजारों हस्ताक्षर युक्त पत्रक सौंपा

कनहर विस्थापितों की समस्याओं का हो समाधान
बुनियादी सुविधाएं, विस्थापन पैकेज की तत्काल व्यवस्था हो

सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। कनहर विस्थापितों को संविधान के मौलिक अधिकार के तहत गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, सफाई, शौचालय, आवास जैसी नागरिक सुविधा देने, छूटे हुए परिवारों को विस्थापन पैकेज देने, विस्थापन सूची में नाम जोड़ने, केंद्र सरकार से कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए 1050 करोड रुपए जारी करने, अमवार स्थित कनहर विस्थापित कॉलोनी को नई ग्राम पंचायत घोषित करने और आंदोलन के दौरान विस्थापितों पर लगाए मुकदमे वापस लेने की मांगों को लेकर आज विभिन्न दलों और विस्थापित नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम सुभाष चंद्र यादव से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम संबोधित हजारों विस्थापितों के हस्ताक्षर युक्त पत्रक को एडीएम को सौंपा और उनसे विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। एडीएम ने तत्काल अधिशासी अभियंता कनहर सिंचाई परियोजना और बीएसए से विस्थापितों की समस्याओं को लेकर दूरभाष पर वार्ता भी की।
सीएम को संबोधित पत्रक में कहा गया है कि कनहर विस्थापितों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है। मुख्य बांध बनने से 11 गांव के विस्थापित अपनी गांव, जमीन, घरों से बेदखल हो गए हैं। जिस विस्थापित कॉलोनी में वह रह रहे हैं वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। सैकड़ो लोगों को आज तक विस्थापन पैकेज नहीं दिया गया। विस्थापितों की जो सूची बनी है उसमें भयंकर अनियमितता है। प्रपत्र तीन और 11 में दर्ज लोगों के नाम को विस्थापन सूची में शामिल नहीं किया गया। इसी प्रकार जिनकी लड़कियां उत्तराधिकारी हैं राजस्व संहिता में नियम होने के बावजूद उन्हें विस्थापन पैकेज का लाभ नहीं दिया जा रहा। जो परिवार जलमग्न टापू में रह रहे हैं उन्हें भी सूची में नहीं जोड़ा गया। इसलिए विस्थापन सूची को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को नए सिरे से सर्वे करना चाहिए और छूटे लोगों का नाम जोड़ना चाहिए। पत्रक में कहा गया कि विस्थापन की पीड़ा को कनहर विस्थापित भुगत रहे हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व्दारा जिला प्रशासन को निर्देश देने के बावजूद शासन प्रशासन उनकी समस्याओं को हल नहीं कर रहा है। कभी भी वहां भुखमरी और बीमारी के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसलिए तत्काल प्रशासन को पहल लेकर विस्थापितों की समस्या का समाधान करना चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में आईपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, सीपीएम के जिला सचिव नंदलाल आर्य, सीपीआई के जिला सचिव आर के शर्मा, आइपीएफ जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान बैरखड इस्लामुद्दीन, विस्थापित नेता व पूर्व प्रधान कोरची गंभीरा प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि सुंदरी जलालुद्दीन, भाकपा नेता एडवोकेट अशोक कन्नौजिया, सीपीएम नेता प्रेमनाथ, प्रेमचंद्र खरवार, रजमनिया आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार
Download App