सोनभद्र

घोरावल जुडिया गांव में डायरिया से प्रभावित होने से तीन की मौत

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जुडिया गांव में डायरिया से प्रभावित होने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन लोगों का इलाज कराया गया। बताया गया कि जुडिया गांव में उल्टी दस्त के कारण बबनी उम्र 60 वर्ष पत्नी नखडू,वंदना पत्नी बृजलाल उम्र 21 वर्ष और नैना पुत्री दुलारे उम्र 10 वर्ष कि मौत हो गई। किसी तरह मामले की सूचना को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची तो आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम अधीक्षक नरेंद्र सरोज की अगवाई में गांव में स्वास्थ्य कैंप लगा दिया।हालाकि इस मामले में ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बताई गई। डायरिया से संदीप उम्र 10 वर्ष पुत्र केवल,देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी सुरेंद्र,बुधनी उम्र 68 वर्ष पत्नी फग्गू,सुनीता उम्र 26 वर्ष पत्नी अमर, सपना उम्र 9 वर्ष पुत्री रामप्यारे,ऊषा उम्र 15 वर्ष पुत्री भोला,सुनील उम्र 13 वर्ष पुत्र दुलारे,पूजा उम्र 14 वर्ष पुत्री विश्राम,फागू उम्र 60 वर्ष पुत्र रती,प्रदीप उम्र 8 वर्ष पुत्र केवल, देवीचरण उम्र 40 वर्ष पुत्र जुने,शांति उम्र 48 वर्ष पत्नी वंशधारी,अंशिका उम्र 10 वर्ष पुत्री विनोद,कृष्णा उम्र 14 वर्ष पुत्र विनोद,वर्षा उम्र 6 वर्ष पुत्री देवीचरण,जुगनू कुमार उम्र 8 वर्ष पुत्र देवीचरण,मीना उम्र 16 वर्ष पुत्री तौलन,शबनम उम्र 14 वर्ष पुत्री नरेश, विकास उम्र 12 वर्ष पुत्र राजू प्रभावित बताए गए।जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपचार किया गया। इस संबंध में अधीक्षक डॉक्टर नरेंद्र सरोज ने बताया सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है तथा उन्हें आवश्यक दवाओ का वितरण किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार