सोनभद्र

उन्नति प्रेरणा महिला लघु उद्योग प्रतिमाह तैयार कर रहा है एक लाख दो हजार पैकेट पुष्टाहार

समूह की 20 महिलाओ को मिला रोजगार, तो सुधरी आर्थिक स्थिति

म्योरपुर पुर ब्लॉक परिसर में तैयार हो रहा है पुष्टाहार

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थापित पुष्टाहार इकाई में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए एक लाख दो हजार 520 पैकेट पुष्टाहार प्रतिमाह तैयार हो रहा है। उन्नति प्रेरणा महिला लघु उद्योग द्वारा संचालित इस उधोग को स्थापित करने में लगभग एक करोड़ की लागत लगाई गई है।और स्वम सहायता समूह की 20 महिलाओ को रोजगार मिल रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक रवि कुमार और सुजीत ने बताया कि इस लघु उद्योग से 6 प्रकार के पौष्टिक पुष्टाहार का निर्माण किया जा रहा है जिसमे 6माह से 6 वर्ष के कुपोषित बच्चो के लिए आटा, बेसन हलवा, तथा तीन से 6 वर्ष के बचो के लिए बर्फी, मूंग दलिया, खिचड़ी और गर्भवती धात्री महिलाओ के लिए मूंग खिचडी दलिया आदि तैयार हो रहा है।बताया कि आंगन वाड़ी केंद्रों पर गांव में गठित समूह की महिलाए यहां से पुष्टाहार ले जाकर केंद्रों तक पहुंचाती है।वहा हर माह लाभार्थियों को इसका वितरण किया जा रहा है। बताया कि लघु उद्योग को स्थापित करने में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत भवन और जनरेटर सहित मशीन लगाने में खर्च आया है। अरविंद ने बताया कि पहले पुष्टाहार बाहर से मंगाया जाता था।लेकिन उधोग की स्थापना से पुष्टाहार निर्माण में रोजगार तो मिल ही रहा है साथ ने लागत भी कम आ रही है। 20 महिलाए तीन शिफ्ट में काम करती है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार