सोनभद्र

घरेलू कामकाज के समय पंखे में करंट उतरने से बीए द्वितीय वर्ष के छात्रा की मौत

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसोती गांव में शनिवार की सुबह घर मे काम करते समय करंट की चपेट में आकर युवती की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार सिरसोती निवासी कुंजल प्रसाद विश्वकर्मा की 18 वर्षीय पुत्री दुर्गावती शनिवार को अपने घर मे झाड़ू पोछा कर रही थी वही घर के कोने में फर्राटा पंखा चल रहा था पोछा झाड़ू के समय काम करते वक्त युवती का शरीर पंखे से छू गया पंखे में करंट होने की वजह से उसके शरीर मे करंट दौड़ गया जिससे वह वही गिर गयी और उसके ऊपर पंखा भी गिर गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी कुछ देर बाद स्वजन जब कमरे में आए तो आनन फानन में उसे एनटीपीसी रिहन्द के धन्वन्तरि चिकित्सालय ले गए जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के मौत की खबर घर मे पँहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवती बीए द्वितुय वर्ष की छात्रा थी जो जरहा के एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी।डाक्टरो द्वारा स्थानीय पुलिस को मेमो देकर मामले से अवगत कराया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाई में जुट गयी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार