सोनभद्र

बारिश मे कच्चा खपरैल का मकान गिरने से अकेली विधवा महिला हुई बेघर

पन्नूगंज/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के रामपुर बरकोनियां थाना क्षेत्र में एक अकेली विधवा महिला का कच्चा खपरैल का बना मकान गिरने से वह सड़क पर आ गई है मिली जानकारी के अनुसार
बताया गया कि बीते शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे तेज बारिश से गनेशिया 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय लच्छन धांगर निवासी (धरमपुरवा टोला) ग्राम पंचायत करौंदिया का कच्चा का बना खपरैल का मकान गिर गया जिससे घर मे रखे अनाज, बर्तन, गृहस्थी का अन्य सामान सभी नुकसान हो गया। जिस समय घर गिरा संयोग से उस समय वह घर में नहीं थी। नहीं तो बहुत बड़ी हादसा हो सकती थी वह गांव में ही किसी अन्य के घर में गई हुई थी। बताया गया कि गनेशिया की दो लड़कियां है जिनकी शादी हो चुकी है। अपने घर पर गनेशिया अकेले रहती है और मेहनत मजदूरी कर अपनी अजीविका चलाती है सूचना संबंधित हल्का लेखपाल को दे दी गई है। इस समय वह गांव मे ही दूसरे के घर में शरण ली हुई है। प्रधानमंत्री आवास के लिए ग्राम प्रधान ने लगभग 3 माह पूर्व नाम डाल दिया है लेकिन साइड बंद होने से आवास नहीं मिल पा रहा है । गनेशिया ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार