सोनभद्र

अम्बिकापुर से रेनुकूट जा रही बस ने टेम्पो को मारी टक्कर ,दो की मौत पांच गम्भीर रूप से घायल

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ के पास घटी घटना

बभनी सोनभद्र- (अब्दुल कलाम)

रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर शनिवार को दोपहर बारह बजे के लगभग नधिरा मोड़ पर खड़ी टेम्पो में पीछे से बस ने धक्का मार दिया जिससे टेम्पो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं खड़ी महिला को बस ने रौंद दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ पर रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर बस ने महिला को कुचल दिया।जिससे महिला की मौत हो गई वहीं अन्य 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अम्बिकापुर से रेणुकूट की तरफ जा रही बस ने नधिरा मोड़ पर खड़ी टेम्पो में टक्कर मार दिया जिससे टेम्पो में सवार छ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।वहीं टेम्पो के पास खड़ी 40 वर्षीय महिला लोलोमनी पत्नी रामजी को बस ने रौंद दिया । जिससे मौके पर ही महिला ने दम तोड दिया।वहीं अन्य 45 वर्षीय रामजी निवासी संवरा,60 वर्षीय रामलल्लू पुत्र स्व द्वारिका,46 वर्षीय लाल चन्द पुत्र कुबेर , 62 बाबूराम पुत्र रामचरित्र,40 वर्षीय परमेश्वर पुत्र बैजनाथ निवासी गण नधिरा,30 वर्षीय प्रमिला पत्नि परमेश्वर घायल हो गए।सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया गया।गंभीर रूप से घायल परेश्वर पुत्र बैजनाथ ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।सभी लोग म्योरपुर बाजार करने जा रहे थे‌। घायलों को रास्ते से गुजर रहे मण्डल अध्यक्ष प्रमोद दूबे और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भर्ती कराया गया।सूचना पर थानाध्यक्ष बभनी सुरेश चन्द्र द्विवेदी व उपनिरीक्षक मेराज खान मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार