सोनभद्र

सोन पम्प नहर में गिरने से वृद्ध की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पुलिया पर सो रहे वृद्ध का अनियंत्रित होकर नहर मे गिर कर डूब जाने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर आकर सोन पम्प नहर बंद कराकर शव को स्थानिय लोगो के मदद से खोजबीन मे जुट गये। घंटो के कडी मशक्कत के बाद तकरीबन एक बजे शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। बताया जाता है की चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलखन के बैरहवा टोला निवासी राजकुमार कोल उम्र 55 वर्ष पुत्र बजरंगी देर रात भोजन करने के बाद पास के ही सोन पम्प नहर के पुलिया के डिवाइडर पर सो गयी गहरी नीद आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर सोन पम्प नहर मे गिर गये उनका गमधा माचिस कुछ सामान पुलिया के डिवाइडर पर ही मौजूद था तब परिजनो को शंका हुयी की रात्री मे नहर मे गिर कर बह होगे। सूचना पर चोपन थाने के उपनिरीक्षक गणेश मौके पर पहुंच सोन पम्प नहर को बंद कराकर स्थानिय लोगो के मदत से शव को खोजबीन मे जुट गए कई घंटो के कडी मकश्द के बाद गुरुवार की दोपहर तकरीबन एक बजे शव पुलिया से कुछ दूर निचे मिट्टी मे फंसी शव खोजबीन करने वालो को मिल गयी शव को बाहर निकलावाकर जांच पड़ताल के बाद अन्तपरिक्षण हेतु पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।वही परिजनों मे कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार