सोनभद्र

बारिश के लिए मेंढक मेंढकी की हुयी शादी झूम के नाचे बाराती

शादी सम्पन्न होते ही जम कर हुई मूसलाधार बरसात

बीजपुर(विनोद गुप्त): आदिवासी बाहुल्य क्षत्रो में बारिश न होने के कारण इंद्र देवता को खुश करने के लिए यहां के आदिवासी अपनी परंपरा के अनुसार मेंढक और मेंढकी की शादी करा कर भरपूर बारिश की मिन्नते करते है। रविवार को जरहा न्याय पंचायत अंतर्गत पिंडारी गांव में मेढक का बारात ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ निकला तो आदिवासी महिलाओं और पुरुषों ने जम कर ठुमके लगाए और इंद्र भगवान को खुश करने के लिए महिलाओ ने “सुखत्त हवे खेती बारी” सूखे लगिन्न खेत री ,, गीत गाए।बरात जवाहिर पंडो के घर से चल कर रंजनत पंडो के घर पहुंची जहां घरातियों ने बरातियों का जमकर स्वागत किया।बारातियों ने बताया कि मेढ़क मेढकी की शादी कराने में इंद्र देवता खुश होते है और अच्छी बारिश होती है । बारातियों और घारतियो ने

मेडकी की शादी आदिवासी रितिरिवाज के साथ किया और ढोल नगाड़े गाजे बाजे के थाप पर महिलाओ ने नृत्य कर गीत गाए।मेड़की को दुल्हन की तरह सजाया गया और दूल्हे के साथ फेरे लगाए गए। इसके पूर्व दूल्हे और बारातियों ने देव स्थली पर माथा टेक कर इष्ट देव की पूजा किया।इस अनोखे बरात में काफी संख्या में पहुँचे लोगो ने बारिश होने की प्रकृति और इंद्र भगवान से प्रार्थना कर दुआ मांगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही जैसे ही शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ क्षेत्र में घनघोर बादल छा गए और जमकर मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी।बारिश के बाद ग्रामीण खुशी से झूम उठे।इस मौके पर उमेश कुमार,कुलदीप कुमार,अरविंद,मनोज,दिनेश,सुमित के साथ काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात