सोनभद्र

बीजेपी रेणुकूट नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) बीजेपी रेणुकूट नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण अभियान चलाकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य राज वर्मा ने बीजेपी रेणुकूट मंडल पदाधिकारियों वरिष्ठ समाजसेवीयों के साथ रेणुकूट नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों पौधा लगाया और कहा कि वृक्षारोपण अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि हमें उत्सव के रूप में मनाना है और समाज के लोगों को इस अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण को लेकर चिंतित है। इस समस्या के निराकरण के लिए सभी भारत पर ही आशान्वित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहती है चाहे वो रक्तदान कार्यक्रम हो चाहे वह स्वच्छता अभियान हो चाहे वह वृक्षारोपण हो।

वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं मंडल मंत्री प्रेम शंकर रावत ने कहा कि भारत एक प्रकृति प्रेमी राष्ट्र है और वृक्ष हमारे भारतीय सनातन संस्कृति में देव के रूप में पूजा जाता है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण को लेकर हम सबकी जिम्मेदारी प्रमुख बन जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है और पूरी धरा को सुंदर वातावरण से रोपित करना है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी राकेश त्रिपाठी, सेक्टर संयोजक आशीष मिश्रा, उदय नाथ मोर्य, रविंदर नागर, धर्मेंद्र शर्मा, हनुमंत पांडे, मुन्ना सिंह, आलोक राय, अम्बुज पांडे, तारकेश्वर पांडे, सोनू शाह, उमेश गुप्ता, राकेश सिंह, संजीव कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App