सोनभद्र

पन्नूगंज पुलिस ने वांछित आरोपी के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्यवाही

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी के अनुसार अभियुक्त मुकदमा नम्बर 51/22 भगवान यादव पुत्र राम दुलार यादव ग्राम निरंजनपुर थाना चैनपुर ,जनपद कैमूर भभुआ बिहार धारा 3/5A /8/गोवध नि0,अधिनियम धारा पशु क्रुरता अधि,धारा 419,420, 465,आईपीसी थाना रायपुर सोनभद्र में 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई हाजिर अदालत न‌ होकर गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा हुआ है जिसके सम्बन्ध में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 82 भा0 द्र0 स0 की उद्घोषणा का आदेश प्राप्त हुआ। पन्नूगंज थाना पुलिस अभियुक्त के घर पर गवाहों के समक्ष मुनादी कराते हुए पुलिस व चौकीदार के सहयोग से 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा का आदेश अभियुक्त के घर पर दर्शनीय स्थान पर चस्पा कर उद्घोषणा का अनुपालन कराया। यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पन्नूगंज थाना उपनिरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव व पन्नूगंज पुलिस मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान