सोनभद्र

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार है प्राचार्य राजकुमार

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में राष्ट्रीय झंडा दिवस के अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया। बताते चलें कि आज के दिन हीं 22 जुलाई 1947 को दिल्ली के कांस्ट्टयूशनल हाल में संविधान सभा ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अंगीकार किया था। इसीलिए बाइस जुलाई को प्रत्येक वर्ष झंडा दिवस मनाया जाता है। डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में इस अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि वृक्ष प्रर्यावरण को शुद्ध करने के साथ साथ हमें प्राण वायु प्रदान करते हैैं। वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार है। वृक्ष धरा का भूषण है जो प्रदूषण दूर करते हैैं। इसके बिना सृष्टि समाप्त हो जाएगी। आज के मौसम की अनियमितताएं एवं ग्रीन हाउस प्रभाव वृक्षों का बड़े पैमाने पर कटाव के कारण हीं हुआ है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों विशेष रूप से कमलापति शर्मा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, अंजनी गुप्ता, जय गोविन्द सिंह, संदीप यादव आदि के साथ अनेक महिलाओं ने भी भाग लिया कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार पूरे मनोयोग से शामिल हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन