सोनभद्र

परचून की दुकान से 425 शीशी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद

बीजपुर(विनोद गुप्त):आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर शाम तक शराब दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया इस दौरान शक्तिनगर अनपरा व बीजपुर में देशी विदेशी तथा बियर की कुल 10 दुकानों की जांच की गई। दुकानों में स्टॉक रजिस्टर बेचे जाने वाले शराब की शीशियों की रैंडम जांच और गुडवक्ता के साथ शीशी के बैच नम्बर व मैनुफैक्चरिंग तिथि की जांच की गई साथ ही उपभोक्ताओं से मूल्य के बावत फीडबैक लिया गया।इंस्पेक्टर रविनन्दन कुमार ने बताया कि सभी शराब दुकानों में सब कुछ ठीक ठाक पाया गया।वहीं बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरिहवा में एक परचून की दुकान से बिक्री के लिए रखी गयी 425 शीशी देशी व विदेशी शराब बरामद हुई जो पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से बिक्री के लिए लायी गयी थी और अवैध रूप बेची जा रही थी। आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन कुमार के साथ पुलिस की टीम ने अवैध बिक्री के लिए सभी शीशियों को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए है। इस मौके पर बीजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार यादव, हेड कॉन्स्टेबल रोहित गहलोत, धर्मेंद्र कुमार,अफजल सिद्दकी,सतीश साहू मौजूद रहें।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App