सोनभद्र

जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना एचटीयू टीम के त्वरित कार्यवाही से रूका बाल विवाह।

चोपन /सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)विवाह रोका गया, चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज- सुधांशु शेखर शर्मादिनांक 16-07-2023 को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ की थाना चोपन अन्तर्गत एक ग्राम मे लगभग उम्र 16 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी राजस्थान के निवासी लडके के साथ हो रही है जिसे तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व थाना ए०एच०टी०यू प्रभारी उप निरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय ,मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना चोपन से समन्वय स्थापित करते मौकेपर पहुंचे जहा पर नाबालिग बालिका की शादी की हो रही थी टीम द्वारा बालिका के माता पिता से बालिका के उम्र के सम्बन्ध में साक्ष्य चाहा गया प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 16वर्ष पाया गयाजिसके उपरान्त टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाना चोपन पहुचे और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई टीम द्वारा बालिका को बाल गृह बालिका मे आवासित कराया गया ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिका की उम्र 16 वर्ष है जो बाल विवाह अधिनियम के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में आता है जिसके दृष्टिगत बाल विवाह मे संलिप्त चार ब्यक्तियो के विरुद्ध थाना चोपन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया , इस मौके पर सावित्री देवी अध्यक्ष महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट ग्राम स्वराज समिति चोपन फील्ड कार्यकर्ता संजय सिंह आदि उपस्थित रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App