सोनभद्र

बिड़ला कार्बन ने छात्र छात्राओं को निशुल्क किताबों का किया वितरण

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
नगर के निजी औद्योगिक बिड़ला कार्बन के सीएसआर विभाग के तहत संचालित आदित्य बाल विद्या मंदिर कोडरी में पढ़ने वाले 200 छात्र-छात्राओं को शनिवार को किताब का वितरण किया गया। कंपनी के यूनिट हेड वरुण सब्बरवाल व मानव संसाधन प्रमुख जय कोकाटे के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाई से संबंधित किताब का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आई सीएसआर की निवेदिता मुखर्जी ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य होते हैं यदि उन्हें सही दिशा मिल जाए तो वह बहुत आगे जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी प्रतिभा में किसी मायने में कम नहीं होते हैं यदि उन्हें भी इस तरह की सुविधाएं और पढ़ाई मिले तो वह भी आगे जा सकते हैं। हमारे देश में हजारों ऐसे उदाहरण भरे हुए हैं जहां अत्यंत कम सुविधाओं में भी पढ़ाई करते हुए बच्चों ने बुलंदियों को छुआ है। हमारे देश की वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बेहद कम संसाधनों में पढ़ाई कर आज देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आये अभिभावकों से कहा कि वे अभी से शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे तो उनके बच्चे काफी आगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के द्वारा संचालित इस विद्यालय में काफी दूर-दूर से बच्चे आते हैं ताकि वह यहां के कुशल अध्यापकों से शिक्षा पाकर उनकी नीव मजबूत हो सके। इस दौरान सत्यनारायण, अश्वनी,प्रमिला, रानू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण अभिभावक व अध्यापकगण मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन