सोनभद्र

मीट मांस बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ाया नोटिस मचा हड़कम्प

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर बाजार स्थित बीजपुर सड़क के उत्तर पटरी पर खुलेआम मीट मुर्गा मांस बेचने वालों को पुलिस का नोटिस मिलते ही मांस मछली बेचने वालों में हड़कम्प मच गया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने एक दिन पूर्व बाजार में ध्वनि प्रचारक यंत्र से अनाउंस भी कराया था कि सड़क मार्ग पर मीट मांस बेचने वाले अपनी दुकान हटा लें अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि सावन का पवित्र महीना मंगलवार से शुरू होने जा रहा है बाजार के उत्तर पटरी पर लगभग चार दर्जन मीट, मुर्गा, मछली की दुकानें खुलेआम संचालित हो रही हैं दुर्गंध से मंदिर आनेजाने वालों को मुशीबत झेलनी पड़ती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मांस का गन्दा पानी और मीट मछली मुर्गा के अवशेष जहा तहा खुले में फेकने से दुर्गंध फैल रही है। दुर्गंध के कारण बाजार के रिहायशी इलाके में संक्रमण फैलने की आशंका है। उन्होने कहा कि सड़क किनारे खुलेआम मीट मांस मछली बेचना कानूनन अपराध है इस लिए सभी को नोटिस के माध्यम से सूचना देकर कहा गया है कि तत्काल अपनी दुकानों को सड़क मार्ग से हटा कर अन्यत्र ले जाय अन्यथा की स्थिति में भा०द०वि० की धारा 269 के अंतर्गत केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जाएगी। पुलिस के इस कारवाई से मांस मछली मुर्गा बेचने वालों की बेचैनी बढ़ गयी है खबर लिखे जाने तक लगभग सभी दुकानें रविवार साप्ताहिक बाजार के कारण खुली रही। इधर पुलिस आज शाम तक कार्रवाई के लिए अपने समय सीमा का इंतजार करती रही।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन