सोनभद्र

जरहा लैम्प्स में लटक रहा ताला किसान खाद के लिए हलकान

बीजपुर(विनोद गुप्त)

जरहा लैम्प्स में दस दिन से ताला लटक रहा है क्षेत्र के किसान खाद और बीज के लिए हलकान हैं। मजबूरी में लैम्प्स पर खाद न मिलने के कारण किसान आसपास के चट्टी चौराहे पर संचालित खाद बीज राशन की दुकानों पर ब्लैक में खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसान राहुल सिंह, राजकुमार सिंह, लक्ष्मी, सुखदेव, बंशी, पन्नालाल, मुन्नालाल सहित अनेक किसानों का आरोप है कि लैम्प्स पर डीएपी खाद का सरकारी रेट 1350 तो यूरिया 266.50 है। मजबूरी में लोग ब्लैक रेट पर खाद बीज की दुकानों से 1700 बोरी डीएपी तो 500 रुपये बोरी यूरिया खरीदने को विवश हैं। इतना ही नही आरोप है कि इलाके में कुरुरमुत्ते की तरह बीज भंडार की दुकानें खुली हैं साग सब्जी की तरह फुटपाथ और चारपाई पर नकली बीज बेच कर किसानों का शोषण करने में तथाकथित लोग लगे हुए हैं।मक्का,तिल, उडद, उन्नत प्रजाति के धान, अरहर की जगह चमकीले रैपर में नकली बीज बेच रहे हैं जिससे गरीब और अनपढ़ किसान ठगी के शिकार हो रहे है।लोगों ने जिला कृषि अधिकारी से जांच और कार्रवाई की माँग की है। इसबाबत लैम्प्स सचिव विनोद शंकर मौर्या ने कहा कि इधर बीच हम लोग किसानों से लोन वसूली में लगे थे इस लिए केंद्र बन्द था तीन जुलाई से नियमित खोला जाएगा।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात