सोनभद्र

योगा के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु की भूमिका निभा रहा है – डा झा

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे मनोयोग से योगा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे उत्कर्ष धर द्विवेदी और रंजीत सिंह ने भी भाग लिया। विद्यालय के खेल शिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने योग की विशेषता बताते हुए नियमित रूप से योग करने के अनेक फायदों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज पाण्डेय ने योगा के अनेक टिप्स की जानकारी दी और स्वयं भी योग किया। योग कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार की ध्वनी के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डा आर के झा ने कहा कि करें योग, रहें निरोग। श्री झा ने बताया कि मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। हमारा देश योग के क्षेत्र में विश्व गुरु की भूमिका निभा रहा है हम सभी को आगे आना होगा और नियमित रूप से योगा को अपनाना होगा। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार शामिल हुआ और योगा किया। नियमित रूप से योग करने के लिए सभी को खेल शिक्षक मनोज पांडेय के द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया। शांति पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App