हीरो मोटोकार्प ने अपनी आइकानिक बाइक पैशन प्लस को नए अवतार मे लांच किया

अनपरा/सोनभद्र स्टाइलिश और तकनीकों से लैस प्रोडक्ट लाने की अपनी बेहतरीन रणनीति के मुताबिक बाइक और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकार्प ने आज पैशन प्लस को नए अवतार मे लांच किया। अनपरा शहर में स्थित आनन्द मोटर्स मे पैशन प्लस का लांच किया गया। मुख्य अतिथि एसडीओ अतीकुर्रहमान ने लांच कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिथलेश सिंह,आनंद सिंह ,रविंद्र सिंह,पत्रकार अशोक तिवारी ,संजय द्विवेदी,अजय द्विवेदी,जगदीश साहनी एवं संतोष तिवारी,संजीव सिंह सहित भारी संख्या मे बाइक के उपभोक्ता मौजूद रहे।
ग्राहकों की लगातार बदल रही प्राथमिकताओं को अपनाते हुए,पैशन प्लस स्टाइल, कम्फर्ट और सुविधा का एक आदर्श संयोजन है, जो इसे रोजाना की यात्रा के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। प्रतिष्ठित ब्रांड पैशन की मजबूत विरासत पर बनाई गई, नई मोटरसाइकिल को बिल्कुल नई डिजाइन में लॉन्च किया गया है। साथ ही राइडर्स के लिए इसकी उपयोगिता और आराम के पहलू को बेहतर बनाया गया है।
नया पैशन प्लस देश भर में हीरो मोटोकार्प की डीलरशिप्स पर 76,301 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।
हीरो मोटोकार्प के चीफ ग्रोथ ऑफीसर(सीजीओ) रंजीवजीत सिंह ने कहा हमारे प्रतिष्ठित ब्रांड पैशन में पिछले एक दशक में कई बदलाव हुए हैं और इसने मोटरसाइकिल श्रेणी में स्टाइल, विश्वसनीयता और आराम के मापदंडों को नये सिरे से परिभाषित किया है। इस ब्रांड के प्रति हमारे ग्राहकों का जबरदस्त विश्वास और पैशन के साथ उनके स्थायी जुड़ाव ने हमें इसे एक नए अवतार में पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ड्राइवर्स की सुविधा के लिए अपने स्टाइलिश लुक और रोमांचक फीचर्स के साथ, हमें विश्वास है कि नया पैशन प्लस ग्राहकों के बीच अपनी अपील बढ़ाने में सफल होगा और सेगमेंट में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करेगा।”
स्टाइलिंग नया हीरो पैशन प्लस एक नया मस्कुलाइन लुक पेश करता है जो स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ और भी बेहतर दिखता है। हैंडल, मफलर कवर और यूटिलिटी केस और सिग्नेचर डुअल टोन पर खूबसूरत क्रोम फिनिश है।
सुविधा
आराम और सुविधा के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। डिजी एनालॉग क्लस्टर में i3S’ बटन, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, हेडलाइट इंडिकेटर, टर्न इंडिकेटर्स को शामिल किया गया है, इसके अलावा, एकीकृत मोबाइल चार्जिंग पोर्ट सवारों के लिए चलते-फिरते चार्ज करना सुविधाजनक बनाता है।
कम्फर्ट
शानदार सीट और कम सैडल ऊंचाई (790 मिमी) के माध्यम से बेहतरीन एर्गोनॉमिक्स राइडर और पीछे बैठने वाले लोगों के लिए आसान पहुंच देता है और उन्हें जबर्दस्त कम्फर्ट मिलता है।
इंजन
नया पैशन+ अत्यधिक विश्वसनीय और ईंधन-कुशल 100सीसी BS-VI और ओबीडी-2 फेज ए काम्प्लाएंट इंजन के साथ आता है जो 5.9 kW @ 8,000 rpm का पावर आउटपुट देता है और 8.05 NM @ 6,000 rpm का टॉर्क पैदा करता है। मोटरसाइकिल बेहतर ईंधन दक्षता के लिए पेटेंट i3S तकनीक के साथ आती है।
रंग
मोटरसाइकल तीन रंगों में – ब्लैक के साथ स्पोर्ट्स रेड, नेक्सस ब्लू के साथ ब्लैक और हैवी ग्रे के साथ ब्लैक में आती है।


