सोनभद्र

भाजयुमो के बाईक यात्रा का नगर में हुआ जोरदार स्वागत लगे जय श्री राम के नारे

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में निकली बाइक यात्रा शनिवार को चोपन मण्डल के ग्रामवासी सेवा आश्रम में रात्रि में पहुंची जहां चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया । भोजन एवं विश्राम के बाद प्रातः जागरण एवं जलपान के उपरान्त मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 102 वां संस्करण को सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया । मोदी जी ने मन की बात में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, क्षय रोग को समाप्त करने का संदेश, जम्मू कश्मीर के पर्यटन एवं जी-20 बैठक की चर्चा ,देश में युवा प्रतिभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में विजेता खिलाड़ियों का प्रोत्साहन, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की चर्चा के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से मन की बात कही । मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनाकर तथा भाजपा का झंडा दिखलाकर ग्रामवासी सेवा आश्रम से दक्षिणांचल के लिए रवाना किया | इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय ने बताया कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जनपद में बाईक यात्रा के माध्यम से नौ साल बेमिसाल के तहत मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जिसमें जनपद के एक छोर से दूसरे छोर तक जायेगें| कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, युवा मोर्चा रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, हीरेश द्विवेदी, निशांत द्विवेदी ,उत्कर्ष आलोक लालू सोनी, संदीप सिंह धर्मेंद्र जायसवाल, हिमांशु आर्य,प्रदीप गिरी, अरविंद सोनी ,राहुल श्रीवास्तव ,अतुल शुक्ला, पुनीत पाठक, विकास सिंह, पप्पू, राम कुमार सोनी ,सुभाष साहनी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Download App