सोनभद्र

म्योरपुर हवाई पट्टी विस्तारीकरण कार्य का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

विस्तारीकरण कार्य मे आने वाली अड़चनों को यथाशिघ्र दूर करने का दिया निर्देश

कहा-सोगिया पत्थर से हरहौरी और मस्जिद रोड से परनी तक बनेगी सड़क

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) मंडलायुक्त डा मुथुकुमार स्वामी ने सोनभद्र के बड़े प्रोजेक्ट में शामिल म्योरपुर हवाई पट्टी विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया।उड्डयन विभाग के मैनेजर विवेक चन्द्रवँशी से विस्तारीकरण कार्य के बारे में जानकारी लिया।चन्द्रवँशी ने बताया कि हवाई पट्टी के रनवे ,टर्मिनल व बाउंड्रीवाल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।एक काश्तकार के सटे के कारण टिकट काउंटर,यात्रियों के विश्राम स्थल व पार्किंग का कार्य पूरा नही हो पा रहा है।मंडलायुक्त ने विस्तारीकरण कार्य मे आने वाली अड़चनों को यथाशिघ्र दूर करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।उसके पश्चात उन्होंने डायवर्ड होने वाले मार्गो को भी देखा जो हवाई पट्टी

विस्तारीकरण की जद में आने के कारण बंद होने वाले है।उन्होंने कहा कि यदि मार्ग के डायवर्ड होने में यदि काश्तकारों की जमीन पड़ रही हो तो उन्हें उचित मुवावजा देकर मार्ग डायवर्ड कर दिया जाए।।उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हवाई पट्टी विस्तारीकरण कार्य में आने वाली समस्याओं को दूर करते हुए कार्य अतिशिघ्र पूर्ण किया जाए।

उन्होंने हवाई पट्टी के म्योरपुर हरहोरी मार्ग को सोगिया पत्थर से हरहौरी के बीच कुछ हिस्से में वन भूमि वाले क्षेत्र से होकर जाने वाले बाईपास सड़क और कस्बा बीच मस्जिद वाली सड़क से कुंडाडीह वाया परनी के बीच सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह,तहसीलदार दुद्धी,क्षेत्रधिकारी दुद्धी,प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत,रेंजर शहजादा इस्लामुद्दीन लेखपाल अनिल मौर्य,इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App