सोनभद्र

हेरोइन के साथ आरोपी का म्योरपुर पुलिस ने किया चालान

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी दुद्धी महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पूर्व मे थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा दिनांक- 21.12.2022 को कटौली तिराहा के पास ग्राम रनटोला में मुर्धवा अम्बिकारपुर मार्ग पर स्थित अपने पर बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते समय 1400 ग्राम अवैध हेरोइन, 10700 रुपया, एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं UP 64 AR 9949, एक अदद स्कूटी नं UP64AL 1378 , एक अदद मोटर साइकिल हीरो होण्डा पैशन प्रो बिना नम्बर गिरफ्तार किया गया था। जिसके आधार पर थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 150/2022 धारा- 8/21 NDPS Act थाना म्योरपुर जनपद बनाम 1.विजय पटेल पुत्र स्व0 दीना नाथ पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी चकरा थाना सिवान जिला सिवान बिहार 2.जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 रामनरेश उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र 3. सुरेन्द्र कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र बुद्धिराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अन्जानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, 4.मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र हालपता –पूर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 45 वर्ष, 5.मनीषा सिंह पत्नी महेन्द्र सिंह पुत्री जितेन्द्रनाथ उर्फ मुन्ना निवासी बूढ़ादेयी थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर मायका –ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभाननगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष, 6.सुल्तान पुत्र अज्ञात पता आलमबाग जनपद लखनऊ का अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे विवेचना के उपरांत अभियुक्तगण क्र0सं0 -01 से -05 तक के विरूद्ध आरोप पत्र सं0 – 32/23 दिनांक 07.03.2023 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया । इनका यह कार्य भारतीय दण्ड संहिता के अध्याय 16 मे वर्णित अपराधो के अधीन पाये जाने पर दिनांक- 24.05.2023 को उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की 1986 की धारा- 3(1) के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया था जिसमे फरार चल रहे अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र बुद्धिराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अन्जानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र,
को आज दिनांक- 17.06.2023 को एयरपोर्ट तिराहा म्योरपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-*
सुरेन्द्र कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र बुद्धिराम यादव निवासी ग्राम अन्जानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र,उम्र 27 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहासः-*
01. मु0अ0सं0- 150/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
02. मु0अ0सं0- 57/2023 धारा -3(1) गैंगेस्टर अधिनियम थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः–*
01. प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
02. का0 सूरज कुमार थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
03. का0 मंगेश कुमार गोंड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
Download App