सोनभद्र

उपजिलाधिकारी ओबरा ने पिपरी नपं अध्यक्ष को दिलाई शपथ

पिपरी/सोनभद्र (जी के मदान)

नगर पंचायत के अंबेडकर पार्क में नगर निकाय चुनाव में नव निर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह एन आई एस को एसडीएम ओबरा राजेश ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात एसडीएम द्वारा सभी 12 सभासदों को शपथ दिलाई गई। वहीं भव्य शपथ ग्रहण आयोजन के बतौर मुख्य अतिथि उप्र सरकार के राज्यमंत्री संजीव गौड़ एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
शपथ ग्रहण में मौजूद मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की देन है कि आम जनता ने पार्टी के सर्वाधिक लोकप्रिय उम्मीदवारों को जनता ने सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में नपं अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मैं अपने पद का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करते हुए पार्टी व सभी सभासदों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा और आगे कहा की नगर की सभी सम्मानित जनता जनार्दन ने लगातार दूसरी बार हमको अपना बहुमूल्य मत देकर जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए मैं कोटि कोटि धन्यवाद करता हूं एवं जनता का अजीवन आभारी रहूंगा।

शपथ ग्रहण के पश्चात दिग्विजय प्रताप सिंह अपने भारी समर्थको एवं सभासदों के जनता का अभिवादन करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर कार्य भार ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता सुनील दुबे,राकेश पांडे, हरीराम उर्फ छवि शाह,प्रदीप सिंह रानू,शिव प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह मुन्ना बाबू एवं नगरवासी मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ समारोह स्थल पर मौजूद रहे| कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल तिवारी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान