सोनभद्र

विदाई समारोह मे शशि भूषण ने कहा बीना की जनता से मुझे जो सहयोग मिला वो अतुलनीय

शक्तिनगर/सोनभद्र विदाई समारोह मे शशि भूषण ने कहा बीना की जनता से मुझे जो सहयोग मिला वो अतुलनीय। बीना चौकी इंचार्ज रहे शशि भूषण यादव का तबादला रेनुसागर चौकी इंचार्ज के पद पर होने पर शक्तिनगर वासियो सहित पुलिसकर्मियो ने भावभीनी विदाई दिया। आपको बताते चलें के शशि भूषण यादव एसओजी प्रभारी रह चुके है।

शशि भूषण यादव ने कहा के मै जब तक बीना मे रहा तो कोशिश यही रही के बेगुनाह को सताया न जाये और जो गुनहगार है उसे सलाखो के पीछे डाला जाये। बीना की जनता से भी मुझे जो सहयोग की जरुरत थी वो सहयोग भी मुझे मिली। अगर मुझसे भूले से भी कोई गलती हुई होगी या किसी का दिल दुखा होगा तो मुझे माफ कर दीजियेगा। इतना कहते ही उनके आँखों से अश्रु की धारा बहने लगी और पूरा महौल गमगीन हो गया। शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह ने कहा के पुलिस वालो को शशि भूषण से सीख लेनी चाहिए के आम जनमानस से पुलिसिया व्यवहार कैसा होना चाहिये। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App