सोनभद्र

1 करोड़ 30 लाख के गाजा के साथ अंतर राज्यीय तस्कर को देवेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) 1 करोड़ 30 लाख के गाजा के साथ अंतर राज्यीय तस्कर को देवेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार। देवेंद्र प्रताप सिंह का नशे के सौदागरो पर ताबड़तोड़ हमला जारी है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी करने वाले तस्करो के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इसी के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक कालु सिंह घोरावल क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन मे करमा एसएचओ देवेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी की सयुंक्त टीम गठित किया गया। करमा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एक अदद ट्रक संख्या- RJ 29 GA 8778 से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा (तोतापाड़ा) से राजस्थान ले जा रहे अन्तरराज्यीय के 2 तस्करो को 981 किलोग्राम (09 कुन्तल 81 किलो) गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मुकदमा अपराध संख्या 52/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बजरिये मुखबिर की सूचना पर थाना करमा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सोनभद्र से मीरजापुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम टिकुरिया के पास से एक ट्रक में पुराने कांच के कबाड़ की बोरियों के नीचे ट्रक की बाडी में बने स्कीम में छिपाकर ले जा रहे गांजा के बडे बण्डल 150 व छोटे बण्डल 112 कुल 981 किलोग्राम (09 कुन्तल 81 किलो) मादक पदार्थ गांजा बरामद कर 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर तस्करो ने बताया कि हम लोग गाड़ी फिरोजाबाद से उड़ीसा लेकर जाते हैं । वहां पर एक होटल के सामने गाड़ी खड़ी कर देते हैं वहाँ से विशाल अग्रवाल का कोई आदमी गाड़ी ले जाता है फिर दो दिन बाद गाड़ी को लोड करके हमको दे देता है । गाड़ी में नीचे गांजा और ऊपर कांच का कबाड़ लदा होता है जिससे किसी को कुछ पता भी नहीं चलता है । हम लोग फिरोजाबाद चूड़ियां बनाने के नाम पर गाड़ी लेकर चले जाते हैं । कोई पूछता है तो हम लोग बताते हैं कि चूड़ियां बनाने वाला कांच है । इसी तरीके फिरोजाबाद पहुँचता हूँ वहाँ मुझसे एक पेट्रोल टंकी पर ही सिटी में गाड़ी खड़ी करा ली जाती है तथा विशाल अग्रवाल द्वारा अपने किसी आदमी को भेजकर गाड़ी मंगवा ली जाती है । यह काम पहले हम लोग कई बार कर चुके है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
1 नरेन्द्र सिंह पुत्र रामेश्वर निवासी 142 कुशवाहा मोहल्ला महलपुर काछी रुपवास भरतपुर
2 सीता राम बेड़ा पुत्र शिवकरण निवासी मोडेका, ग्राम कुरडाया मेड़ता सिटी, जनपद नागौर (राजस्थान) उम्र लगभग 33 वर्ष

फरार आरोपी
1. विशाल अग्रवाल पुत्र अज्ञात निवासी भरतपुर

बरामदगी का विवरण
1. 981 किलोग्राम (09 कुन्तल 81 किलो) मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) ।
2. एक अदद ट्रक संख्या RJ 29 GA 8778(कीमत लगभग 30 लाख रुपये)

गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम
01 घोरावल क्षेत्राधिकारी अमित कुमार
02 करमा एसएचओ देवेंद्र प्रताप सिंह
03 वरिष्ठ उप निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
04 उप निरीक्षक आशीष पटेल, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
05 हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।
06 हे0का0 सौरभ राय, का0 अमित कुमार सिंह, सर्विलान्स सेल, जनपद सोनभद्र ।
07 हे0का मनिराम सिंह, हे0का0 रंगीले यादव, का0 ह्रदय लाल थाना करमा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App