सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में बस में लगा आग बाल-बाल कंडक्टर व ड्राइवर

विंढमगंज /सोनभद्र (राम आशीष यादव)

हरपुरा ग्राम पंचायत में बीती रात लगभग 1:00 बजे हरपुरा के रामलीला ग्राउंड में खड़ा लोहिया रोडवेज बस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसके कारण रोडवेज बस धू-धू कर जलने लगा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया बस में सोए बस के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार व कंडक्टर अनिरुद्ध बाल-बाल बच गए। सुबह मौके पर पहुंचे a.r.m. सोनभद्र विश्राम प्रसाद ने जांच कर थाने में लिखित सूचना देने की बात कही। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि रात्रि को ही ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस पहुंची थी ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। संबंधितों के द्वारा प्रार्थना पत्र मिलने के बाद त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के अति दुरूह, जंगल व पहाड़ों से घिरा झारखंड व छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर स्थित बैरखड, बरखोरहा, हरपुरा, छतवा, छतरपुर के ग्रामीणों की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोहिया रोडवेज बस की सेवा प्रतिदिन बैरखड से बनारस तक के लिए बीते कई वर्षों से चालू किया गया था। जिससे प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जिला समेत बनारस तक का सफर इस बस से किया करते थे बीती रात अबुज स्थिति में हरपुरा ग्राम पंचायत के रामलीला ग्राउंड में रोज की भांति ड्राइवर रोडवेज बस को खड़ा करके सो गया। रात्रि को आग लग जाने की घटना से रोडवेज बस कर्मी सहित ग्रामीणों में काफी दुख व्याप्त है। मौके पर मौजूद ड्राइवर धर्मेंद्र प्रसाद व कंडक्टर अनिरुद्ध ने बताया कि रोज की भांति बनारस से रात्रि लगभग 10:30 बजे बैरखड तक के यात्रियों को लेकर के आने के पश्चात हरपुरा ग्राम पंचायत में स्थित रामलीला ग्राउंड में बस खड़ा कर खाना खाने के पश्चात बस में ही सो गए, देर रात्रि लगभग 1:00 बजे बस जलने से उन्हें घुटन महसूस होने लगा तब देखा कि बस में आग लग गई है हल्ला करने के पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। तब तक बस बुरी तरह से जल चुकी थी आज सुबह आए एआरएम सोनभद्र विश्राम प्रसाद ने कहा कि बस में किन परिस्थितियों में आग लगी कहा नही जा सकता, वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रार्थना पत्र के तहत समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके बस में आग किन परिस्थितियों में लगी। घटना का गहन जाँच की जाएगी।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App