सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)भारत सरकार के दिशानिर्देश अनुसार एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ शपथ प्रतिज्ञा के साथ शुरू किया गया। परियोजना प्रमुख संजीव कुमार ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता शपथ दिलाई।पखवाड़ा के अंतर्गत 16 मई से 31 मई तक परियोजना के प्लांट तथा आवासीय परिसर में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा घर- बाहर स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं बच्चों तथा कर्मचारियों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। भाव व्यक्त करते हुए श्री संजीव कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके एनटीपीसी में कार्य करते हुए देश की सेवा करें। शपथ के माध्यम से सभी कर्मचारियों ने स्वयं परिवार तथा अपने स्वजनों व परिजनों को भी स्वच्छता से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया जिसके द्वारा लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी कर्मचारी एवं रिहंद परिसर के लोगों नें बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App