सोनभद्र

देवेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी ने बिहार जा रहे अन्तरप्रांतीय शराब तस्कर को 65 लाख के शराब के साथ गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविद गुप्ता) देवेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी ने बिहार जा रहे अन्तरप्रांतीय शराब तस्कर को 65 लाख के शराब के साथ गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी करने वाले तस्करो के विरुद्ध अभियान चलाया गया है इसी के क्रम मे क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार के निर्देशन में एसओजी सर्विलांस टीम तथा थाना करमा पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी । इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से सूचना संजाल तैयार किया गया। गठित टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि तस्कर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप पंजाब से बिहार ले जाने वाले है । इस सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए भैरोपुर कुचमरवां मोड़ मिर्जापुर की तरफ रोड के किनारे ग्राम केकराही से 01 अदद डीसीएम कंटेनर वाहन संख्या BR 50 GA 5332 को मय चालक के साथ भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बीयर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 49/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60/63/आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी गाड़ी में पंजाब से बनी हुई अवैध अंग्रेजी शराब है जिसे बेचने के लिए हम राबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार ले जा रहा हु। मिठ्ठू कुमार ने बताया कि इसमे केमिकल पाउडर लदा है बिहार ले जाना है, मुझे 3000 नगद देकर बताया कि रास्ते में तेल की व्यवस्था क्लोकरी नामक व्यक्ति कर देगा ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
01. अकबर अली पुत्र नसरुद्धीन, निवासी ग्राम रैपुरा सरैया मुजफ्फरपुर बिहार

फरार आरोपी
1. मिठ्ठु कुमार पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात ।
2. क्लोकरी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात
बरामदगी का विवरण
01. 698 पेटी में कुल 6582 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 65 लाख रूपये) बरामद ।
02. 01 अदद वाहन संख्या BR 50 GA 5332 में कुल 698 पेटी में 13152 बोतलों में कुल 6582 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब( वाहन की अनुमानित कीमत 25 लाख) बरामद

गिरफ्तारी मे सम्मिलित पुलिस टीम का विवरण
01 करमा एसएचओ देवेंद्र प्रताप सिंह
02. निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
03. निरीक्षक शेषनाथ पाल एसओजी प्रभारी
04. वरिष्ठ उप निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव स्वाट/एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।
06. हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित कुमार सिंह, सर्विलान्स सेल, जनपद सोनभद्र ।
07. हे0का0 रंगीले यादव, का0 ह्रदय लाल थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान